वैक्सीन की बर्बादी करने वाले राज्यों में हरियाणा टॉप पर

By  Arvind Kumar May 12th 2021 10:53 AM -- Updated: May 12th 2021 11:00 AM

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खिलाफ वैक्सीन एक महत्वपूर्ण हथियार है। लेकिन देश इस वक्त वैक्सीन की कमी से जूझ रहा है। इस बीच वैक्सीन की बर्बादी भी हो रही है। वैक्सीन की बर्बादी करने में हरियाणा टॉप पर है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, हरियाणा में सर्वाधिक 6.49 फीसदी टीका बर्बाद हुआ है। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक 18 करोड़ वैक्सीन से अधिक खुराक नि:शुल्क निशुल्क मुहैया की है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अब भी 90 लाख से अधिक (90,31,691) कोविड वैक्सीन की खुराक मौजूद हैं, जिन्हें अभी लगाया जाना है। यह भी पढ़ें- “5G का कोरोना से कोई संबंध नहीं, अफवाहों पर ना दें" यह भी पढ़ें-  हरियाणा: कोरोना महामारी के बीच मिल रहा मुफ्त राशन Italian woman, mistakenly, given 6 shots of Pfizer Covid-19 vaccineदेश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 17,52,35,991 हो गया है। वहीं कोरोना के मामलों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 3,48,421 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,33,40,938 हो गई है। 4205 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,54,197 हो गई है। वहीं देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 37,04,099 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,93,82,642 है। इस बीच आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, बिहार, झारखंड, ओडिशा और तेलंगाना के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ एक बैठक करेंगे। इसमें वैक्सीन की बर्बादी सहित वैक्सीनेशन अभियान को तेज करने पर चर्चा होगी।

Related Post