हवलदार असवीर सिंह का सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, पेट्रोलिंग से लौटते समय दुर्घटना में गई थी जान

By  Vinod Kumar January 3rd 2022 03:11 PM

नरवाना: सिक्किम में इंडो-चाइन बॉर्डर पर पेट्रोलिंग के दौरान जान गंवाने वाले भारतीय सेना के हवलदार असवीर सिंह का आज उनके उचाना के सुदकैन कलां गांव में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

army indian army  Asveer Singh military honors indo-china border, असवीर सिंह, भारतीय सेना, इंडो चाइन बॉर्डर

असवीर 19 सितम्बर 2002 को सेना में भर्ती हुए थे। असवीर सिंह मां बाप की इकलौता बेटा था। अंतिम संस्कार के दौरान सेना से आए जवानों ने सलामी दी और गांव सुदकैन कलां के लोगों ने शहीद असवीर सिंह अमर रहे के नारों लगाए। मेजर नैमिस कुमार ने बताया कि हवलदार असवीर सिंह ने 19 साल से सेना की 7वीं आर्म कोर में कार्यरत थे।

army indian army  Asveer Singh military honors indo-china border, असवीर सिंह, भारतीय सेना, इंडो चाइन बॉर्डर

31 दिसम्बर 2021 को सिक्किम में इडो-चाइना बॉर्डर पर पेट्रोलिग से वापिस आ रहे थे। रास्ता खराब होने के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर गड्डे में जा गिरी और उनके सिर पर चोट आने के कारण वह वीरगति को प्राप्त हुए। सेना में उनका स्भाव सबसे अच्छा था। देश ने अपना एक देशभक्त बेटा खोया है।

army indian army  Asveer Singh military honors indo-china border, असवीर सिंह, भारतीय सेना, इंडो चाइन बॉर्डर

Related Post