गणतंत्र दिवस पर इस बार 50 विमान दिखाएंगे करतब, 9 राफेल और नेवी के IL-38 समेत अन्य एयरक्राफ्ट होंगे शामिल

गणतंत्र दिवस के मौके पर इस बार कर्तव्य पथ पर 9 राफेल और नेवी के IL-38 समेत कुल 50 विमान अपने करतब दिखाएंगे। इसमे नौसेना का का टोही विमान IL-38 भी पहली बार और शायद आखिरी बार फ्लाई पास्ट शामिल होगा। 'भीम' और 'वजरंग' जैसी संरचनाओं को पहली बार कर्तव्य पथ पर प्रदर्शित किया जाएगा।

By  Vinod Kumar January 19th 2023 01:09 PM

 republic day flypast: गणतंत्र दिवस के मौके पर इस बार कर्तव्य पथ पर 9 राफेल और नेवी के IL-38  समेत कुल 50 विमान अपने करतब दिखाएंगे। गणतंत्र दिवस ( republic day) के मौके पर कर्तव्य पथ (kartavya path) पर एक परेड (republic day parade) का आयोजन होता है। इस परेड में भारत की ताकत को देखने के लिए पहुंचते हैं। गणतंत्र दिवस की परेड में सेना के तीनों अंगों के साथ अर्धसैनिक बलों की टुकड़ियां भी हिस्सा लेंती हैं।  

इंडियन एयरफोर्स (indian airforce) के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर होने वाले फ्लाई पास्ट में 50 विमान हिस्सा लेंगे। इसमे नौसेना का का टोही विमान IL-38 भी पहली बार और शायद आखिरी बार फ्लाई पास्ट शामिल होगा।  ये विमान 42 सालों से नौसेना में सेवाएं दे रहा है। यह उन 50 विमानों में शामिल होगा, जो इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।  

गणतंत्र दिवस की परेड पर वायुसेना की झांकी भी कर्तव्य पथ पर निकलती है। भारतीय वायुसेना ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस झांकी के एक मॉडल का भी अनावरण किया, जिसे 26 जनवरी की परेड के दौरान निकाला जाएगा। इस बार IAF की झांकी का थीम 'भारतीय वायु सेना: शक्ति से परे सीमा' है। इस झांकी के जरिए वायु सेना के उपकरणों को प्रदर्शित किया जाएगा। 

वायुसेना के अधिकारी ने कहा कि फ्लाई पास्ट में नौ राफेल (rafale) विमान भी हिस्सा लेंगे। 'भीम' और 'वजरंग' जैसी संरचनाओं को पहली बार कर्तव्य पथ पर प्रदर्शित किया जाएगा। 'भीम' फॉर्मेशन में एक C-17 विमान दो सुखोई-30 से घिरा होगा और फिर 'वजरंग' फॉर्मेशन में एक C-130 विमान चार राफेल विमानों से घिरा नजर आएघा। फ्लाईपास्ट में 'ध्वज', 'रुद्र', 'बाज़', 'प्रचंड', 'तिरंगा', 'टंगैल', 'गरुड़', 'अमृत' और 'त्रिशूल' जैसी संरचनाओं को शामिल किया जाएगा।  

इस बार 32,000 टिकट ऑनलाइन बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे और 12,000 ई-निमंत्रण कार्ड जारी किए जाएंगे, हालांकि कुछ फिजिकल टिकट भी जनता के लिए बेचे जाएंगे। इस बार जनभागीदारी गणतंत्र दिवस समारोह का थीम है, जिसका अर्थ है अधिक लोगों की भागीदारी।

देश इस साल अपना 74वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। इस साल गणतंत्र दिवस पर मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी मुख्य मुख्य अतिथि होंगे। अल-सिसी की तीसरी भारत यात्रा होगी। 2015 में वो पहली बार भारत आए थे। 

Related Post