साथ पढ़ने वाली छात्रा का अश्लील वीडियो बना किया रेप, मारपीट कर, वायरल करने की देता था धमकी

पुलिस ने 20 साल के लड़के को नाबालिग लड़की से रेप करने के जुर्म में गिरफ्तार किया है। पीड़िता के मुताबिक आरोपी लड़के ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली थी। जिसके बाद वह उसे लगातार ब्लैकमेल करता था।

By  Rahul Rana March 29th 2023 01:09 PM

ब्यूरो: चंडीगढ़ पुलिस ने 20 साल के लड़के को नाबालिग लड़की से रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है। वारदात का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। 

दरासल आरोपी लड़का और नाबालिग लड़की दोनों एक ही कॉलेज में पढ़ते है। आरोपी चंडीगढ़ के सेक्टर 52 में रहता है। पीड़िता के मुताबिक आरोपी एक बार उसे बहाने से एक कमरे में ले गया। जहां पर उसने उससे जबरदस्ती की और रेप कर अश्लील वीडियो भी बना ली। 

अश्लील वीडियो बना दी धमकी

पीड़िता के मुताबिक आरोपी उसे बार-बार वीडियो लीक करने की धमकी देने लगा। जिसके बाद वह उससे लगातार रेप करने लगा। इसके अलावा वह उसके साथ मारपीट भी करता था। डर के कारण पीड़िता ने किसी को कुछ नहीं बताया। लेकिन यह सिलसिला बढ़ने लगा। जिसके बाद पीड़िता ने हिम्मत कर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। 

18 वर्षीय छात्रा जो मामले में पीड़ित भी है उसने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी मई 2022 में उसे एक घर में ले गया। जहां उसने रेप कर उसकी अश्लील वीडियो बना ली। आरोपी उसे बार-बार यह धमकी देता था कि वह वीडियो वायरल कर देगा। जिसके डर से पीड़िता चुप रही। 

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को मोबाइल बरामद कर लिया है और उसे जांच के लिए भेज दिया है। मोबाइल को फोरेंसिक लैब भी भेजा जा सकता है ताकि फोन का सारा डाटा रिकवर किया जा सके। 

Related Post