करनाल में जुंडला अनाज मंडी धान खरीद घोटाला, सस्पेंड सचिव को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By  Vinod Kumar November 4th 2022 12:55 PM

करनाल/डिंपल चौधरी: जिले के जुंडला अनाज मंडी में धान खरीद में घोटाले के आरोप में 22 दिन बाद पूर्व मंडी सचिव पवन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर घोटाले में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ करेगी। 

दरअसल करनाल के जुंडला अनाज मंडी में सीएम फ्लाइंग ने छापेमारी कर चार राइस मिलर की जांच की थी। यहां करीब 65000 क्विंटल धान का रिकॉर्ड नहीं मिला। यह धान मंडी से निकला, लेकिन मिल परिसरों तक नहीं पहुंचा। इस आरोप में चार राइस मिलरों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच शुरू की थी। 

मंडी में धान खरीद सीजन में भारी गड़बड़ी को अंजाम दिया गया है। यह गड़बड़ी स्थानीय स्तर पर पकड़ में भी नहीं आई। यदि सीएम फ्लाइंग टीम छापमारी न करती तो सरकारी धान खरीद में हुए इस घोटाले को दबा दिया गया था। 

करनाल जिले की जुंडला मंडी क धान घोटाला तो सीएम फ्लाइंग टीम की मुस्तैदी से सामने आ गया। इसके अलाव भी जिले की अन्य मंडियों में भी जम कर घोटाला हुआ है। अब जिस तरह से जुंडला मंडी के तत्कालीन सचिव पवन चोपड़ा को गिरफ्तार किया गया है, इससे निश्चित ही इस तरह के घोटाले को अंजाम देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की शुरुआत हुई है। पवन चोपड़ा की इस घोटाले में शुरू से ही भूमिका संदिग्ध मानी जा रही थी, लेकिन उसे सस्पेंड कर बचाने की कोशिश हो रही थी। आखिरकार अब पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।  

Related Post