हरियाणा निकाय उपचुनाव: प्रदेश में 1983 रिक्त पदों के लिए 9 जुलाई को होगा चुनाव, यहां देखें पूरा शेड्यूल

हरियाणा में नगरीय निकाय चुनाव से पहले राज्य सरकार पंचायतों के रिक्त पदों पर उपचुनाव कराने जा रही है। प्रदेश में 9 जुलाई को 1983 पदों पर उपचुनाव होगा।

By  Rahul Rana June 15th 2023 01:19 PM

ब्यूरो : हरियाणा में नगरीय निकाय चुनाव से पहले राज्य सरकार पंचायतों के रिक्त पदों पर उपचुनाव कराने जा रही है। प्रदेश में 9 जुलाई को 1983 पदों पर उपचुनाव होगा। हरियाणा राज्य चुनाव आयोग ने पंचायतों की खाली सीटों पर होने वाले उपचुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है।



इसके बाद राज्य में नगरीय निकायों में नगर निकाय चुनाव हो सकते हैं। हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार उपचुनाव की प्रक्रिया गुरुवार से शुरू होगी। 15 जून को चुनाव की सूचना के बाद 21 जून से 26 जून तक नामांकन प्रक्रिया चलेगी। 27 जून को स्क्रूटनी होगी और 28 जून को नाम वापस लिये जा सकेंगे।


आपको बता दें कि उपचुनाव नौ जुलाई को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होंगे। राज्य निर्वाचन आयुक्त धनपत सिंह ने कहा कि पंचों के रिक्त 1958 पदों पर उपचुनाव होंगे. सरपंच के 18 पदों पर उपचुनाव होना है। पंचायत समिति के पांच सदस्यों के पद के लिए चुनाव होगा, जो चरखी दादरी, कैथल, रेवाड़ी, हिसार और यमुनानगर में हैं।


इसके अलावा जिला परिषद के दो सदस्यीय पदों के लिए चुनाव होगा। फरीदाबाद में वार्ड नंबर दो के लिए एक और हिसार में वार्ड नंबर एक के लिए एक पद खाली है। दोनों पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इसमें एक महिला सामान्य व एक महिला अनुसूचित जाति वर्ग के लिए चुनाव होगा। 

Related Post