कर्नाटक जीत के बाद 14 जून को हरियाणा में सुरजेवाला का होगा भव्य स्वागत, इन जगहों पर होंगे कार्यक्रम

कर्नाटक में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत से हरियाणा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम सीमा पर है।

By  Rahul Rana June 12th 2023 01:28 PM

ब्यूरो : कर्नाटक में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत से हरियाणा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम सीमा पर है। सांसद एवं कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला की पिछले एक साल से कर्नाटक में की गई अथक मेहनत और रणनीतिक कौशल की बदौलत कांग्रेस प्रदेश में विजय पताका लहराने में सफल हुई। 

गौरतलब है कि रणदीप सिंह सुरजेवाला कर्नाटक प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी हैं। इस ऐतिहासिक विजय से हरियाणा समेत पूरे देश के कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। कर्नाटक जीत में अहम भूमिका निभाने के लिए हरियाणा की जनता अब कर्नाटक कांग्रेस प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला के स्वागत के लिए प्रदेश भर में नागरिक अभिनंदन स्वागत समारोह करने की तैयारी में जुटे हैं। कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद देश प्रदेश और हाईकमान में सुरजेवाला के कद में काफी इजाफा हुआ है। कर्नाटक में कांग्रेस  की सरकार बनने के बाद ही प्रदेश के कार्यकर्ता सुरजेवाला से मिलकर नागरिक अभिनंदन करने का समय मांग रहे थे। शुरू में तो सुरजेवाला कार्यकर्ताओं को समझाते रहे कि ऐसी कोई जरूरत नहीं है। कार्यकर्ताओं की जिद के सामने आखिर सुरजेवाला को समय देना पड़ा। 


स्वागत की तैयारियों को लेकर विभिन्न हलको के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठकें हुई । जिसमें  रूट के दौरान आसपास के क्षेत्र की जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रणदीप सुरजेवाला के प्रस्तावित स्वागत में 14 जून को हार्दिक अभिनंदन समारोह की तैयारियों पर चर्चा की। कर्नाटक की ऐतिहासिक जीत पर सांसद रणदीप सुरजेवाला के जोरदार स्वागत के लिए क्षेत्रों की जनता का जनसैलाब उमड़ेगा। स्वागत समारोह की तैयारियों को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने अभिनंदन समारोह की सफलता के लिए रूपरेखा तैयार की। बैठक में कार्यकर्ताओं को विशेष जिम्मेदारियां दी गई है। 


इन जगहों पर होंगे कार्यक्रम 


1. बहादुरगढ़

1. टिकरी बॉर्डर - सुबह 10 बजे 

2. छोटू राम धर्मशाला - सुबह 10:30 बजे 

3. साँपला  - सुबह 11 बजे 


2. रोहतक

1. राजीव चौक :- सुबह 11:30 बजे 

2. बस स्टैंड रोहतक 

3. जीन्द चौक रोहतक 

4. लाखनमाजरा :- दोपहर 12:30 


3. जुलाना 

1. गाँव  पोली :- दोपहर 1 बजे 

2. जुलाना अनाज मण्डी

3. गाँव गत्तोली

4. गाँव किनाना 

5. अनुपगढ़ 


4. जीन्द

1. रोहतक रोड :- दोपहर 1:30 बजे 

2. डी ए वी पुलिस पब्लिक स्कूल  के सामने 

3. कोर्ट के सामने

4. डी आर डी ए के सामने 

5. रानी तालाब 

6. बुल बुल के सामने 

7. रुपया चौक 

8. बिजली कार्यालय और बिजली थाने के सामने 

9. सुभाष चौक (पटियाला चौक )

10. डी एन मॉडल स्कूल के सामने 

11. शुगर मिल 


5. उचाना

1. खटकड़ टोल :- दोपहर 2:30 बजे 

2. नई अनाज मण्डी 

3. 40 फुट्टा रोड थाने के सामने 

4. गाँव घसो 


6. नरवाना - दोपहर 3 बजे 

7. कलायत - शाम 4 बजे 

8. तीतरम मोड़ - शाम 4:30 बजे 

9. कैथल - शाम 5:00 बजे


Related Post