हरियाणा में बढ़ रही नशे की समस्या को लेकर विज चिंतित, बोले: तस्करों की प्रॉपर्टी पर चलेगा बुलडोजर

By  Vinod Kumar November 28th 2022 05:01 PM

अंबाला/कृष्ण बाली: हरियाणा में नशे की समस्या रोजाना बढ़ती जा रही है। नशे के काले कारोबार को लेकर हरियाणा के गृह मंत्री काफी चिंतित दिखाई दे रहे हैं। गृह मंत्री ने जल्द ही हरियाणा से नशे को खत्म करने की प्रतिबद्धता दोहराई की है। हाल ही में हरियाणा सरकार ने नशा तस्करों की अवैध संपत्ति को भी धवस्त किया है। 

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि नशे के काले कारोबार से तस्करों ने जो भी अवैध संपत्ति बनाई है उसको पहले भी ध्वस्त किया है और अब दोबारा फिर कुछ संपत्तियां हमारी लिस्ट में हैं, जिन्हें जल्द ही ध्वस्त करने का काम किया जाएगा। हमने नारकोटिक सेल भी बनाए हैं जो ऐसी गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं। 

विज ने प्रदेश में बढ़ रही नशा तस्करी को लेकर भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हमने एक स्टेट नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो बनाया है। नशा तस्करों को गिरफ्तार करने के लिए सभी सुविधाएं इसे दी गई हैं। इसके साथ ही प्रदेश और पंचायत स्तर तक की समितियां बनाई गई हैं। किसी शख्स को लगता है कि उसके क्षेत्र में नशे का कारोबार हो रहा है तो वो हमारे द्वारा बनाए गए एप पर शिकायत कर सकता है। 

विज ने कहा कि नशे के कारोबार से अवैध संपत्ति बनाई है उस पर बुलडोजर चलाने का काम भी किया गया है। हमने अपने जिले से इसकी शुरुआत की थी। हरियाणा में मेरा बुलडोजर दौड़ रहा है। हमने अधिकारियों को आदेश दे रखा है कि ऐसे लोगों पर कार्रवाई करें। हम नशा तस्करों की संपत्तियां अटैच कर रहे हैं।  

Related Post