पिछले 24 घंटों में कोरोना के 50,848 नए मामले आए सामने

By  Arvind Kumar June 23rd 2021 10:21 AM -- Updated: June 23rd 2021 10:24 AM

नई दिल्ली। भारत में कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट हो रही है। देश में पिछले 24 घंटों में COVID19 के 50,848 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,00,28,709 हो गई है। वहीं 1,358 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,90,660 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 82 दिनों में सबसे कम हैं। रिकवरी रेट बढ़कर 96.56% हो गया है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.67% है।

यह भी पढ़ें- ना मंडी बंद हुई, ना MSP कम हुआ, कृषि को आधुनिक व मजबूत कर रही सरकार: डिप्टी सीएम

यह भी पढ़ें- हुड्डा का आरोप- भर्तियां करने की बजाए, रद्द करने में जुटी है सरकार

वहीं 68,817 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,89,94,855 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 6,43,194 है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 54,24,374 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 29,46,39,511 हो गया है।

Related Post