National Doctor Day: देशवासियों ने कोरोना के खिलाफ जंग में जुटे डॉक्टरों को किया सलाम

By  Arvind Kumar July 1st 2020 01:18 PM

नई दिल्ली। राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के मौके पर देशवासियों ने कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में अपनी जान की परवाह किये बिना मरीजों के उपचार में जुटे डॉक्टरों को सलाम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी डॉक्टरों के प्रति अपना आभार जताया है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर कहा, "चिकित्सक दिवस के अवसर पर सभी डॉक्टरों को मेरी शुभकामनाएँ। हम सभी कोविड-19 वैश्विक महामारी के विरुद्ध लड़ाई में, डॉक्टरों की निस्वार्थ सेवा के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। राष्ट्र आपकी कर्त्तव्य परायणता और त्याग भावना को नमन करता है।"

प्रधानमंत्री ने वीडियो में कहा, "मां हमें जन्म देती है तो कई बार डॉक्टर हमें पुनर्जन्म देता है। संकट की इस घड़ी में अस्पतालों में सफेद दिख रहे डॉक्टर-नर्स, ईश्वर का ही रूप हैं। खुद को खतरे में डालकर ये हमें बचा रहे हैं। इनके साथ बुरा बर्ताव होता दिखे तो आप वहां जाकर लोगों को समझाएं। डॉक्टर, नर्स, मेडिकल स्टाफ जिंदगी बचाते हैं और हम उनका ऋण कभी नहीं उतार सकते। ये सबका दायित्व है जो देश की सेवा करते हैं, जो देश के लिए खुद को खपाते हैं, उनका सार्वजनिक सम्मान हर पल होते रहना चाहिए।"

---PTC NEWS---

Related Post