यूक्रेन में गोली लगने से घायल हुए हरजोत की आज होगी वतन वापसी, भारत सरकार उठाएगी इलाज का खर्च

By  Vinod Kumar March 7th 2022 01:24 PM -- Updated: March 7th 2022 01:29 PM

Russia Ukraine Crisis: यूक्रेन की राजधानी कीव में गोली लगने से घायल हुए भारतीय छात्र हरजोत सिंह (31 साल) आज शाम भारत लौट आएंगे। विमान से भारत रवाना होने से पहले पोलैंड के एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री वी।के। सिंह ने हरजोत सिंह से बातचीत की थी। उन्हें ऑपरेशन गंगा के तहत रेस्क्यू करके अन्य स्टूडेंट्स के साथ एय़रफोर्स के स्पेशल विमान से भारत लाया जा रहा है। हरजोत सिंह (Harjot Singh) का एक ताजा वीडियो सामने आया है, जहां वो एंबुलेंस में बैठे हैं और पोलैंड (Poland) के लिए यात्रा कर रहे हैं, पोलैंड से विमान के जरिए हरजोत को हिंदुस्तान लाया जाएगा। एंबुलेंस में बैठे हरजोत खासे भावुक नजर आए, उन्होंने कहा कि फिलहाल सब ठीक है लेकिन यहां तक सफर काफी मुश्किलों भरा था। किसी भी तरह वापस अपने देश पहुंचने की इच्छा थी। उन्होंने कहा कि जब वह भारत पहुंचेंगे तो सभी से मुलाकात करेंगे। 200 और भारतीय आएंगे हरजोत सिंह की फ्लाइट शाम 7 बजे दिल्ली के पास हिंडन एयर बेस पर उतरने की उम्मीद है। उनके साथ 200 और भारतीय आएंगे जो वहां फंसे थे और पोलैंड के रास्ते वापस लाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस विमान से वी।के। सिंह भी वापस आ सकते हैं। Russia-Ukraine War: Indian student shot at in Kyiv crosses into Poland, set to depart for Delhi वी।के। सिंह दी जानकारी हरजोत सिंह से मिलने के बाद वीके सिंह ने कू पर पोस्ट किया कि, "मैं देश को आश्वस्त करता हूं कि वह सुरक्षित हाथों में है। उसका बुरा पीछे छूट चुका है, मैं उसे अपने परिवार के साथ फिर से देखने के लिए उत्सुक हूं। आशा है कि वह तेजी से स्वस्थ होगा।"  

दरअसल दिल्ली के रहने वाले हरजोत सिंह यूक्रेन और रूस के बीच चल रही लड़ाई के दौरान अपने दोस्तों के साथ भारत आने के लिए निकले थे। ट्रेन में जगह नहीं मिल पाने के कारण पोलैंड बॉर्डर तक पहुंचने के लिए उन्होंने कैब का सहारा लिया, लेकिन रास्ते में उन्हें रोककर वापस जाने को कहा गया और जैसे ही कैब ने यूटर्न लिया तो फायरिंग होने लगी। इसी फायरिंग में हरजोत सिंह को गोली लगी और वो घायल हो गए। उस दौरान मची अफरा-तफरी के बीच उनका पासपोर्ट भी गुम हो गया था। Russia-Ukraine War: Indian student shot at in Kyiv crosses into Poland, set to depart for Delhi इस पूरे मामले की जानकारी मिलते ही भारत सरकार ने तेजी से कार्य किया। दूतावास के माध्यम से उनके इलाज की व्यवस्था की गई और अब हरजोत सोमवार को भारत वापस आ रहे हैं। हिंडन एयरबेस पर हरजोत के आने से लेकर एंबुलेंस में आर्मी अस्पताल तक ले जाने के दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री जनरल (सेवानिवृत) वी के सिंह (Genral V K Singh) साथ रहेंगे। अस्पताल में भर्ती कराने के बाद ही वीके सिंह अपने घर जाएंगे। Operation Ganga: Hardeep Singh Puri reaches Delhi with last batch of students from Budapest बता दें कि यूक्रेन-रूस की लड़ाई की वजह से वहां फंसे भारतीयों को निकालने के लिए भारत सरकार ने ‘ऑपेरशन गंगा’ अभियान चला रखा है जो अब अपने आखिरी चरण में पहुंच रहा है।

Related Post