शरजील इमाम को दिल्ली पुलिस ने बिहार से किया गिरफ्तार, भड़काऊ भाषण देने का आरोप
Arvind Kumar
January 28th 2020 03:59 PM
नई दिल्ली। देश विरोधी बयान देने वाले जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) के पूर्व छात्र शरजील इमाम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने शरजील को बिहार के जहानाबाद से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर रखा था और काफी समय से उसकी तलाश की जा रही थी।