मनदीप पूनिया की गिरफ्तारी के खिलाफ पत्रकारों का प्रदर्शन

By  Arvind Kumar January 31st 2021 03:34 PM -- Updated: January 31st 2021 03:37 PM

नई दिल्ली। मनदीप पूनिया की गिरफ्तारी के खिलाफ पत्रकारों ने रविवार को दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर पर प्रदर्शन किया। पत्रकारों ने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ प्रदर्शन करते हुए मनदीप की रिहाई की मांग की। गौर हो कि मनदीप पूनिया को पिछले कल दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उनपर दिल्ली पुलिस के एसएचओ से अभद्रता के आरोप हैं।

Journalist Protest मनदीप पूनिया की गिरफ्तारी के खिलाफ पत्रकारों का प्रदर्शन

रिपोर्ट्स के मुताबिक मनदीप पूनिया को आज कोर्ट में पेश किया जहां पर उनकी जमानत रद्द कर दी गई। हालांकि इस बारे अभी तक कोई पुष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

Journalist Protest मनदीप पूनिया की गिरफ्तारी के खिलाफ पत्रकारों का प्रदर्शन

यह भी पढ़ें- किसानों के खिलाफ दर्ज मामलों को लड़ेगा अकाली दल

इस बीच इस बीच मनदीप की रिहाई की मांग के लिए किसान नेताओं और राजनीतिक पार्टियों ने भी आवाज उठाई है। अकाली दल और कांग्रेस के नेताओं ने मनदीप की रिहाई की मांग की है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का कहना है कि किसान आंदोलन कवर कर रहे पत्रकारों को गिरफ्तार किया जा रहा है, उनपर मुकदमें किए जा रहे हैं। कई जगहों पर इंटरनेट बंद कर दिया है। भाजपा सरकार किसानों की आवाज को कुचलना चाहती है लेकिन वे भूल गए हैं कि जितना दबाओगे उससे ज्यादा आवाजें आपके अत्याचार के खिलाफ उठेंगी।

Journalist Protest मनदीप पूनिया की गिरफ्तारी के खिलाफ पत्रकारों का प्रदर्शन

पूर्व केंद्रीय मंत्री व अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर बादल ने भी मनजीत पूनिया की गिरफ्तारी पर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि सरकार ने पहले किसानों को बदनाम किया, अब पत्रकारों को कर रही है! उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है।

Related Post