47 वें CJI बने शरद अरविंद बोबडे, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
Arvind Kumar
November 18th 2019 12:15 PM --
Updated:
November 18th 2019 12:16 PM
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश शरद अरविंद बोबडे देश के 47वें मुख्य न्यायाधीश बन गए हैं। उन्होंने सोमवार को देश के 47वें मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में न्यायमूर्ति बोबडे को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति बोबडे ने न्यायमूर्ति रंजन गोगोई का स्थान लिया, जिनका कार्यकाल कल पूरा हो गया था। न्यायमूर्ति बोबडे 17 महीने तक उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद पर रहेंगे और 23 अप्रैल 2021 को सेवानिवृत्त होंगे।