Lata Mangeshkar Health Critical : लता मंगेशकर की तबीयत फिर बिगड़ी, वेंटिलेटर पर किया गया शिफ्ट

By  Vinod Kumar February 5th 2022 02:50 PM -- Updated: February 5th 2022 05:51 PM

नई दिल्ली: मशहूर गायिका लता मंगेशकर की तबीयत एक बार फिर खराब हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक उनकी तबीयत नाजुक बताई जा रही है। उन्हें फिर वेंटिलेटर पर रखा गया हैं। वो पिछले 27 दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं।

28 दिन से ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज करा रहीं लता मंगेशकर पर दवाओं का अच्छा असर हो रहा था, जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर से हटाकर आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया था। माना जा रहा था कि वो जल्दी ही स्वस्थ होकर घर आ जाएंगी, लेकिन उन्हें फिर वेंटिलेटर पर डाल दिया गया है। इस खबर से उनके फैंस की चिंता को और बढ़ा दिया है। साथ ही इंडस्ट्री के लोग भी उनकी हालत में जल्दी से सुधार की कामना कर रहे हैं।

डॉक्टर्स का कहना है कि वो निमोनिया से रिकवर हो गई थीं और उन्होंने आंखें भी खोली थीं। महाराष्ट्र सरकार भी लगातार उनकी हेल्थ पर नजर बनाए हुए है। बता दें कि लता मंगेशकर को 8 जनवरी को कोरोना और निमोनिया से पीड़ित होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल में भर्ती होने के बाद से डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनका इलाज कर रही है और डॉक्टरों की एक टीम 24 घंटे अस्पताल में उनके इलाज के लिए मौजूद है। हाल ही में लता मंगेशकर के ट्विटर अकाउंट पर उनके परिवार की ओर से एक पोस्ट शेयर किया गया था, जिसमें बताया गया था कि लता दीदी को ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उसका इलाज चल रहा है। अब उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है, लेकिन वह अभी भी डॉ प्रतिमा समदानी और उनकी टीम की देखरेख में रहेगी। आपकी प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए हम आप सभी का धन्यवाद करते हैं।

गौरतलब है कि लता मंगेशकर ने अपने करियर की शुरुआत 1942 में 13 साल की उम्र में की थी। सात दशकों से अधिक के करियर में, उन्होंने कई भाषाओं में 30,000 से अधिक गाने गाए हैं। उन्हें भारत रत्न, पद्म भूषण, पद्म विभूषण, दादा साहब फाल्के पुरस्कार और कई राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

Related Post