दिल्ली में एक सप्ताह बढ़ा लॉकडाउन, एक दिन में सामने आए 6,500 मामले

By  Arvind Kumar May 16th 2021 12:36 PM -- Updated: May 16th 2021 01:11 PM

नई दिल्ली। दिल्ली में लॉकडाउन को एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है। दिल्ली में अब अगले सोमवार सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन लागू रहेगा। इसकी जानकारी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को दी।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले 24 घंटे में कोरोना के लगभग 6,500 मामले आए हैं। पॉजिटिविटी रेट 1% और कम होकर 10% के करीब आ गई है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में 26 मई तक बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्यू

यह भी पढ़ें: कोरोना से मौत पर मृतक के परिजनों को मिलेगा मुआवजा

वहीं देश में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 3,11,170 नए मामले सामने आए हैं। देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,46,84,077 हो गई है। 4,077 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,70,284 हो गई है।

3,62,437 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,07,95,335 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 36,18,458 है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 17,33,232 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 18,22,20,164 हो गया है।

Related Post