एक बार फिर लगा लोगों को मंहगाई का झटका, मई में दूसरी बार महंगा हुआ गैस सिलेंडर

By  Vinod Kumar May 19th 2022 12:06 PM -- Updated: May 19th 2022 12:08 PM

लोगों पर एक बार फिर मंहगाई की मार पड़ी है। तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने तुरंत प्रभाव से घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 3.50 रुपये की बढ़ोतरी की है। वहीं कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भी 8 रुपए का इजाफा किया गया है। एक महीने में यह लगातार दूसरी बार है, जब गैस के दाम बढ़ाए गए हैं।

इससे पहले सात मई को घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़े थे। इसी के साथ 7 मई को ही 19 किलो वाला व्यवसायिक सिलेंडर करीब 10 रुपए सस्ता हुआ था, लेकिन आज इसके दामों में 8 रुपए की वढ़ोतरी की गई है। अब 19 किलो वाला सिलेंडर दिल्ली में 2,354, कोलकाता में 2,454, मुंबई में 2,306 और चेन्नई में 2,507 का बिक रहा है।

वहीं घरेलू गैस सिलेंडर इस बढ़ोतरी से अब दिल्ली में 14 किलो के सिलेंडर की कीमत 1003 रुपये हो गई है। मुंबई में, घरेलू एलपीजी की कीमत 1002.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है। जबकि कोलकाता में एक उपभोक्ता को 14 किलो के सिलेंडर के लिए 1,029 रुपये खर्च करने होंगे।

बता दें कि 6 अक्टूबर 2021 से 22 मार्च तक LPG के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ था। यूपी चुनाव के परिणाम के बाद 22 मार्च को डोमेस्टिक गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपये की वृद्धि दर्ज की गई थी। अप्रैल में भी डोमेस्टिक एलपीजी के दामों में कोई बदलाब नहीं आया था, लेकिन मई में लोगों को दूसरी बार महंगाई का झटका लगा है।

 

घरेलू रसोई गैस की कीमतें लोकल टैक्स के कारण एक राज्य से दूसरे राज्य में अलग-अलग होती हैं। फ्यूल रिटेल विक्रेता हर महीने की शुरुआत में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में संशोधन करते हैं। वहीं, हर दिन पेट्रोल डीजल के रेट बदलते हैं।

Related Post