कीचड़ के छींटे लगे तो आग बबूला हुआ व्यक्ति, किसान को मार दी गोली
Arvind Kumar
July 31st 2019 10:10 AM
जुलाना। बाइक से कीचड़ के छींटे लगने पर आग बबूला हुए व्यक्ति ने बाइक चालक पर धड़ाधड़ गोलियां चला दी। घटना में बाइक सवार किसान गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गोली लगने से घायल हुए किसान के परिजनों को जब इस बात की सूचना लगी तो उन्होंने गोली चलाने वाले व्यक्ति की पिटाई कर दी। हालांकि पुलिस में इसकी शिकायत नहीं दी है।