रोहतक में प्रवासी महिला से गैंगरेप की वारदात, दुष्कर्म के बाद मारी गोली

By  Vinod Kumar October 8th 2022 01:28 PM

रोहतक/सुरेंद्र सिंह: जिला रोहतक से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला के साथ चार लोगों ने गैंग रैप किया। विरोध करने पर उसे गोली मार दी। महिला को गोली लगने के बाद पीजीआई रोहतक में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।

पीड़ित महिला राजस्थान के रहने वाली है जो रोहतक में किराए के मकान में रहती थी और घरों में घेरलू कामकाज का काम करती है। महिला को ऑफिस में खाना बनाने की नौकरी देने का झांसा दिया गया था। जब महिला आरोपी के ऑफिस में काम करने पहुंची तो आरोपी और उसके साथियों ने उसके साथ जोर जबरदस्ती शुरू कर दी और बारी बारी से उसके साथ रेप किया, जब महिला ने इसका विरोध किया तो एक आरोपी ने उस पर पिस्तौल से फायर कर दिया। गोली पीड़ित महिला को पैर में जा लगी। किसी तरह से वहां से बच कर पीजीआई तक पहुंची।

पुलिस को पीजीआई से सूचना मिली की एक महिला पैर में गोली लगने घायल हुई है। इसके बाद पुलिस ने पीजीआई पहुंच कर महिला के बयान दर्ज किए तो महिला ने तीन चार लोगों पर सामूहिक रेप का मामला दर्ज करवाया है।

सुरेश कुमार प्रभारी अर्बन इस्टेट थाना रोहतक ने बताया कि पैर से गोली निकालने के बाद महिला के बयान दर्ज किए है। घायल महिला ने बयान में कहा, गांव बोहर का मोनू अपने ऑफिस में खाना बनाने के लिए ले कर आया था, ऑफिस में पहुंचने पर उसके तीन अन्य साथी शराब पिए हुए थे। उन्होंने उसके साथ अश्लील हरकते शुरू कर दीं और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पैर में गोली मार दी।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अभी इस मामले में किसी की कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किाय है। आरोपी मोनू शराब का ठेकेदार बताया जा रहा है।

Related Post