राष्ट्रव्यापी हड़ताल का मिला जुला असर, कहीं रहा चक्का जाम तो कहीं सड़कों पर दौड़ती नजर आई बसें

By  Arvind Kumar January 8th 2020 12:21 PM -- Updated: January 8th 2020 12:28 PM

चंडीगढ़। कर्मचारी संगठनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का हरियाणा में मिला जुला असर देखने को मिला है। प्रदेश के ज्यादातर मार्गों पर बसें दौड़ती नजर आईं। सुबह लंबे रूटों के लिए निकलने वाली रोडवेज बसों को प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा समय से ही रवाना कर दिया गया। जहां बसें रोकी गईं उन स्थानों पर प्राइवेट बसों के चलते यात्रियों को दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ा। प्राइवेट बसें सवारियों को ले जाती साफतौर पर नजर आईं।

Fatehabad Strike 1 राष्ट्रव्यापी हड़ताल का मिला जुला असर, कहीं रहा चक्का जाम तो कहीं सड़कों पर दौड़ती नजर आई बसें

हड़ताल के मद्देनजर फतेहाबाद में रोडवेज कर्मचारियों ने बस स्टैंड परिसर में पहुंचकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया नारेबाजी की गई। रोडवेज कर्मचारियों ने बताया कि उनकी ओर से आज पूरा दिन चक्का जाम रखा जाएगा। रोडवेज कर्मचारियों ने कहा कि हरियाणा सरकार जो रोड सेफ्टी बिल लेकर आई है उसे कर्मचारियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, इसके अलावा भी कर्मचारियों की काफी मांगे पूरी नहीं की गई, इसी को लेकर आज ट्रेड यूनियनों की हड़ताल में रोडवेज कर्मचारी शामिल हुए है।

Fatehabad Strike 2 राष्ट्रव्यापी हड़ताल का मिला जुला असर, कहीं रहा चक्का जाम तो कहीं सड़कों पर दौड़ती नजर आई बसें

जींद रोडवेज के महाप्रबंधक ने बताया कि जिला जींद 89 बसें मार्गो पर चल रही है। उन्होंने बताया कि आधे से अधिक बसें चल रही है और शेष बसों को भी चलवाने का प्रयास किया जाएगा। वहीं कर्मचारी नेता प्रवीण ने दावा करते हुए कहा कि उनकी हड़ताल पुर्णतः सफल है। उन्होंने कहा कि कुछ एक दो बसें मार्गो पर चल रही है।

Rewari Strike 1 राष्ट्रव्यापी हड़ताल का मिला जुला असर, कहीं रहा चक्का जाम तो कहीं सड़कों पर दौड़ती नजर आई बसें

ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आज राष्ट्रव्यापी हड़ताल के चलते रेवाड़ी में हरियाणा रोडवेज की बसों के पहिए थम गए और कर्मचारियों ने पूर्णतया बसों का चक्का जाम कर अपना विरोध दर्ज कराया। इतना ही नहीं, रोडवेज कर्मचारियों ने बस अड्डा परिसर में धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की और मांगे पूरी न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।

यह भी पढ़ें : तेहरान में बोइंग-737 विमान क्रैश, विमान में सवार सभी 170 लोगों की मौत

राष्टव्यापी हड़ताल करनाल में बेअसर रही। यहां भी सामान्य दिनों की तरह बसों की आवाजाही रही। हालांकि हरियाणा रोडवेज सर्व कर्मचारी संघ से जुड़े हुए विभाग हड़ताल में शामिल हुए।

Sirsa Roadways Strike 1 राष्ट्रव्यापी हड़ताल का मिला जुला असर, कहीं रहा चक्का जाम तो कहीं सड़कों पर दौड़ती नजर आई बसें

सिरसा में रोडवेज के चक्का जाम में हर बार बे-बस जनता हलकान होती है। इस बार भी रोडवेज हड़ताली कर्मचारी नेता रोडवेज का चक्का जाम करने में सफल रहे। वहीं प्रशासन के दावों की बाते हवाई होते दिखीं। कड़े बंदोबस्त के बीच सबसे पहले सिरसा से पहली बस रात्रि सेवा सवा दो बजे चंडीगढ़ की ओर रवाना होनी थी लेकिन हड़ताली कर्मचारियों के आगे प्रशासन ने घुटने टेक दिए और एक भी बस नहीं चल पाई।

राष्ट्रव्यापी कर्मचारी यूनियन द्वारा की गई हड़ताल का टोहाना में भी व्यापक असर देखने को मिला। इस हड़ताल के चलते राज्य परिवहन की बसें बंद रही। जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें : मेवात: फैक्ट्री के गोदाम में लगी भयंकर आग

हरियाणा रोडवेज के रोहतक डिपो में हड़ताल बेअसर रही। यहां सामान्य दिनों की तरह हरियाणा रोडवेज की बसें चलती रही। कर्मचारी संगठनों में मतभेद भी हड़ताल की विफलता का एक कारण रहा।

---PTC NEWS---

Related Post