पंजाब में नाइट कर्फ्यू, राजनीतिक सभाओं पर भी प्रतिबंध

By  Arvind Kumar April 7th 2021 02:40 PM

चंडीगढ़। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच पंजाब सरकार ने 30 अप्रैल तक के लिए राज्य में रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक के लिए नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया है। सरकार ने राज्य में राजनीतिक सभाओं पर भी प्रतिबंध लगाया। स्कूल कॉलेज भी 30 अप्रैल तक बंद रहेंगे।

Night curfew पंजाब में नाइट कर्फ्यू, राजनीतिक सभाओं पर भी प्रतिबंध

देश के जिन 10 जिलों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। उनमें पंजाब का भी एक जिला शामिल है। इन जिलों में सात जिले महाराष्ट्र, एक-एक जिला पंजाब, दिल्ली, और छत्तीसगढ़ से शामिल है। इस बाबत मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मौजूदा समय में महाराष्ट्र, पंजाब और छत्तीसगढ़ के हालात चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें- बीजेपी सांसद का किसानों ने किया विरोध, गाड़ी पर किया पथराव

यह भी पढ़ें- न्यायमूर्ति नथालपति वेंकट रमण होंगे भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश

Night curfew पंजाब में नाइट कर्फ्यू, राजनीतिक सभाओं पर भी प्रतिबंध

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब में कोरोनोवायरस स्थिति की अपनी साप्ताहिक समीक्षा में राज्य में बढ़ रहे कोरोना के मामलों और मृत्यु दर पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह चिंता का विषय है कि पंजाब में 85 प्रतिशत से अधिक मामले ब्रिटेन स्ट्रेन के हैं, जो अधिक संक्रामक है।

Night curfew पंजाब में नाइट कर्फ्यू, राजनीतिक सभाओं पर भी प्रतिबंध

उल्लेखनीय है कि भारत में कोरोना के मामले तेज गति से बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1,15,736 नए मामले सामने आए हैं जो कि एक दिन में सर्वाधिक हैं। नए मामले सामने आने के बाद देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,28,01,785 पहुंच गई है। वहीं 630 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,66,177 हो गई है।

Related Post