पत्नी को सैलून नहीं आया पसंद, नगर निगम में तैनात जेई पति ने तोड़फोड़ करवाकर बिगाड़ दिया सैलून का हुलिया

By  Vinod Kumar March 5th 2022 04:48 PM

गुरुग्राम/नीरज वशिष्ठ: सरकारी कर्मचारियों की दादागिरी के कई मामले आपने सुने होंगे। ऐसा ही एक मामला गुरुग्राम नगर निगम इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। आरोप है कि निगर निगम के जेई ने एक सैलून का हुलिया इसलिए बिगाड़ गिया क्योंकि उसकी पत्नी को सैलून पसंद नहीं आया। जैसे ही जेई को पत्नी की शिकायत मिली जेई साहब ने भी अतिक्रमण हटाओ दस्ता भेजकर सैलून के आगे लगे साइन बोर्ड और शेड को तुड़वा दिया। बताया जा रहा है कि नगर निगम के जेई की पत्नी भाई की शादी के लिए मेकअप करवाने के लिए आई थी, लेकिन सैलून संचालक आरोप है कि मेकअप के संबंध में उन्हें पहले नहीं बताया गया था और मेकअप का उनके पास सामान भी उपलब्ध नहीं था, लेकिन फिर भी वो सेवाएं देने के लिए वह तैयार थे, लेकिन अधिकारी की पत्नी ने उनसे झगड़ना शुरू कर दिया। जेई की पत्नी ने सैलून के स्टाफ से अभद्रता करते हुए गलत शब्दों का भी प्रयोग किया और नगर निगम में जेई के पद पर तैनात अपने पति को फोन घुमा दिया। आरोप है कि पत्नी की शिकायत पर जेई ने नगर निगम की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान की बात कहते हुए सैलून के आगे लगे साइन बोर्ड और शेड आदि को तुड़वा दिया। शिकायतकर्ता की मानें तो अतिक्रमण हटाने के नाम पर केवल उनकी दुकान को ही निशाना बनाया गया। जो दर्शाता है कि नगर निगम के जेई ने अपने पद का दुरुपयोग किया है। JE Municipal Corporation Municipal Corporation Gurugram Gurugram salon इस पूरे मामले का वीडियो भी सीसीटीवी में कैद हुआ है। सैलून संचालक की ओर से मामले की शिकायत की गई है। अभी तक इस बारे में नगर निगम और जेई ने कोई पक्ष नहीं रखा है।

Related Post