पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत पर बोले ओपी धनखड़, जब हम मैदान में उतरेंगे तब पता चलेगा AAP का दम

By  Vinod Kumar March 11th 2022 05:04 PM

पांच राज्यो के चुनाव परिणाम पर हरियाणा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने बयान दिया है। चार राज्यों में मिली जीत का श्रेय उन्होंने बीजेपी सरकार की नीतियों को दिया है। उनका मानना है कि अभी भी जनता में बीजेपी को लेकर भरोसा बरकरार है।

ओपी धनखड़ ने कहा कि डबल इंजन पर लोगों ने भरोसा जताया। लोगों ने बीजेपी सरकार की नीतियों पर भरोसा जताया है। गोवा-मणिपुर में फिर सरकार बनना जनता का आशीर्वाद है। पंजाब चुनाव परिणाम ओपी धनखड़ ने कहा कि पंजाब में जो 2 पार्टियां रहती थी, लोग समझ गए हैं कि उनका क्या औचित्य है। पहले और दूसरे नंबर की पार्टियां नीचे गिरी हैं। हम तो अगली बार चुनाव मैदान में उतरेंगे तब पता चलेगा आप में दम है। पंजाब में आप को मिली जीत को किसी तरह की उपलब्धि नहीं माना जा सकता। पंजाब में विजय से ज्यादा दो दलों की पराजय ज्यादा है।

OP Dhankar, Aam Aadmi Party, Punjab assembly election, Punjab election result 2022

किसान नेताओं के धराशायी होने पर ओपी धनखड़ ने कहा कि चुनाव परिणाम दिखाता है कि उनकी लोगों में कितनी पकड़ है। गुजरात और हिमाचल के चुनावों में आप की जीत का क्या असर पड़ेगा इस पर धनखड़ ने कहा कि गुजरात और हिमाचल के चुनाव इस साल होने है, कांग्रेस ऊपर से ही खत्म होती जा रही है। आम आदमी पार्टी की इन दोनों राज्यों में कोई जगह नही है।

OP Dhankar, Aam Aadmi Party, Punjab assembly election, Punjab election result 2022

धनखड़ ने कहा कि मैं गुजरात और हिमाचल दोनों राज्यों में काम करता आया हूं। दोनों राज्यों में बीजेपी वापसी करेगी। इन राज्यों में विपक्षी दल सिर्फ कांग्रेस है। कांग्रेस धीरे धीरे खत्म हो रही है। अब कांग्रेस को चिंता करनी चाहिए की परिवारवाद की राजनीति में बहुत दूर तक नहीं जाया जा सकता।

OP Dhankar, Aam Aadmi Party, Punjab assembly election, Punjab election result 2022

Related Post