Thu, Jun 19, 2025
Whatsapp

पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत पर बोले ओपी धनखड़, जब हम मैदान में उतरेंगे तब पता चलेगा AAP का दम

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- March 11th 2022 05:04 PM
पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत पर बोले ओपी धनखड़, जब हम मैदान में उतरेंगे तब पता चलेगा AAP का दम

पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत पर बोले ओपी धनखड़, जब हम मैदान में उतरेंगे तब पता चलेगा AAP का दम

पांच राज्यो के चुनाव परिणाम पर हरियाणा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने बयान दिया है। चार राज्यों में मिली जीत का श्रेय उन्होंने बीजेपी सरकार की नीतियों को दिया है। उनका मानना है कि अभी भी जनता में बीजेपी को लेकर भरोसा बरकरार है। ओपी धनखड़ ने कहा कि डबल इंजन पर लोगों ने भरोसा जताया। लोगों ने बीजेपी सरकार की नीतियों पर भरोसा जताया है। गोवा-मणिपुर में फिर सरकार बनना जनता का आशीर्वाद है। पंजाब चुनाव परिणाम ओपी धनखड़ ने कहा कि पंजाब में जो 2 पार्टियां रहती थी, लोग समझ गए हैं कि उनका क्या औचित्य है। पहले और दूसरे नंबर की पार्टियां नीचे गिरी हैं। हम तो अगली बार चुनाव मैदान में उतरेंगे तब पता चलेगा आप में दम है। पंजाब में आप को मिली जीत को किसी तरह की उपलब्धि नहीं माना जा सकता। पंजाब में विजय से ज्यादा दो दलों की पराजय ज्यादा है। OP Dhankar, Aam Aadmi Party, Punjab assembly election, Punjab election result 2022 किसान नेताओं के धराशायी होने पर ओपी धनखड़ ने कहा कि चुनाव परिणाम दिखाता है कि उनकी लोगों में कितनी पकड़ है। गुजरात और हिमाचल के चुनावों में आप की जीत का क्या असर पड़ेगा इस पर धनखड़ ने कहा कि गुजरात और हिमाचल के चुनाव इस साल होने है, कांग्रेस ऊपर से ही खत्म होती जा रही है। आम आदमी पार्टी की इन दोनों राज्यों में कोई जगह नही है। OP Dhankar, Aam Aadmi Party, Punjab assembly election, Punjab election result 2022 धनखड़ ने कहा कि मैं गुजरात और हिमाचल दोनों राज्यों में काम करता आया हूं। दोनों राज्यों में बीजेपी वापसी करेगी। इन राज्यों में विपक्षी दल सिर्फ कांग्रेस है। कांग्रेस धीरे धीरे खत्म हो रही है। अब कांग्रेस को चिंता करनी चाहिए की परिवारवाद की राजनीति में बहुत दूर तक नहीं जाया जा सकता। OP Dhankar, Aam Aadmi Party, Punjab assembly election, Punjab election result 2022


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK