फिर दरिंदों के चंगुल में आई एक युवती, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

By  Arvind Kumar February 2nd 2019 12:18 PM -- Updated: February 2nd 2019 12:19 PM

पलवल। (गुरुदत्त गर्ग) प्रदेश में लड़कियों के खिलाफ यौन शोषण की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। अब ताजा मामला पलवल से सामने आया है, जहां बालिग लड़की से शादी का झांसा देकर एक वर्ष के अंतराल में कई बार दुष्कर्म किया गया और बाद में शादी करने से इंकार कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि दुष्कर्म करने वाले आरोपी के साथी ने भी उसके साथ छेड़छाड़ की।

Police पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है

फिलहाल महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराई है जिसमें उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। अब पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई है।

यह भी पढ़ें : शराब को लेकर भिड़े दो गुट, घटना में 10-12 लोग घायल

Related Post