पूर्वा एक्सप्रेस कानपुर में हादसे का शिकार, 12 डिब्बे पटरी से उतरे
Arvind Kumar
April 20th 2019 10:15 AM --
Updated:
April 20th 2019 10:19 AM
नई दिल्ली। हावड़ा से नई दिल्ली आ रही पूर्वा एक्सप्रेस शुक्रवार देर रात हादसे का शिकार हो गई। ट्रेन करीब एक बजे उत्तर प्रदेश के कानपुर से करीब 15 किलोमीटर दूर रूमा कस्बे के पास पटरी से उतर गई। ट्रेन के 12 डब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में कुछ यात्रियों के घायल होने की जानकारी है। हालांकि घायलों में किसी की हालत गंभीर नहीं है।