Sat, Sep 5, 2026
Whatsapp

फतेहाबाद में भीषण सड़क हादसा, दो बच्चों सहित पांच लोगों की दर्दनाक मौत

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- April 17th 2019 09:24 AM -- Updated: April 17th 2019 02:41 PM
फतेहाबाद में भीषण सड़क हादसा, दो बच्चों सहित पांच लोगों की दर्दनाक मौत

फतेहाबाद में भीषण सड़क हादसा, दो बच्चों सहित पांच लोगों की दर्दनाक मौत

फतेहाबाद। (साहिल रुखाया) गांव दरियापुर के समीप अल सुबह भीषण सड़क हादसे में दो बच्चों सहित पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें फ़तेहाबाद से अग्रोहा रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने शवों को फ़तेहाबाद के नागरिक अस्पताल में रखवाया है। [caption id="attachment_283637" align="aligncenter" width="700"]Fatehabad Accident पुलिस ने शवों को फ़तेहाबाद के नागरिक अस्पताल में रखवाया है।[/caption]

जानकारी के मुताबिक हादसा ट्रक व बोलेरो गाड़ी के टकरा जाने से हुआ है। गाड़ी सवार शादी में भाग लेकर वापस अपने गांव सिरसा के जोधका जा रहे थे और इसी दौरान गांव दरियापुर के पास हादसे का शिकार हो गए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। यह भी पढ़ेंआगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण हादसे में 8 लोगों की मौत

Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK