1984 के दंगों का केस लड़ रहे वकील एचएस फूलका पद्मश्री से सम्मानित

By  Arvind Kumar March 16th 2019 11:52 AM -- Updated: March 16th 2019 12:17 PM

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने जाने-माने वकील एचएस फूलका को पद्मश्री से सम्मानित किया है। फूलका लंबे समय से 1984 के दंगों के केस अदालतों में लड़ रहे हैं। उनको हाल ही में सज्जन कुमार को सजा दिलाने में सफलता मिली थी। फूलका आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देकर इन केसों की ओर ध्यान दे रहे हैं।

HS Phooka फूलका आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देकर इन केसों की ओर ध्यान दे रहे हैं।

Padam Award छेत्री ने तीन नेहरू कप, एएफसी चैलेंज कप और दो सैफ चैंपियनशिप अब तक जीते हैं।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को एमडीएच मसाले के मालिक महाशय धर्मपाल गुलाटी समेत 65 अन्य हस्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया।राष्ट्रपति ने पूर्व भारतीय ओपनर गौतम गंभीर सहित भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री को भी पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया। छेत्री ने हाल ही में अर्जेंटीना के स्टार लियोनेल मेसी को सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय गोल करने के मामले में पीछे छोड़ा था। छेत्री ने तीन नेहरू कप, एएफसी चैलेंज कप और दो सैफ चैंपियनशिप अब तक जीते हैं।

 

आपको बता दें कि इस साल पद्म पुरस्कार के लिए 112 व्यक्तियों को चुना गया था, जिसकी घोषणा गणतंत्र दिवस पर हुई थी। इससे पहले सोमवार को 47 हस्तियों को पद्म सम्मान से नवाजा गया था।

यह भी पढ़ेंएग्री लीडरशिप समिट में पहुंचे राष्ट्रपति, किसानों को बांटे पुरस्कार

Related Post