अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा गया

By  Arvind Kumar July 20th 2021 02:29 PM -- Updated: July 20th 2021 03:47 PM

मुंबई। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और व्यवसायी राज कुंद्रा और रयान थारप को आज मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट लाया गया। राज कुंद्रा को कल गिरफ़्तार किया गया था जबकि रयान थारप को अश्लील फिल्में बनाने के एक मामले में आज गिरफ़्तार किया गया है। पोर्नोग्राफिक कंटेंट बनाने और उसे ऐप के माध्यम से प्रसारित करने के मामले में राज कुंद्रा और रयान थारप को 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। उल्लेखनीय है कि मुंबई पुलिस ने अश्लील फिल्म बनाने और ऐप पर रिलीज करने के आरोप में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को बीती रात गिरफ्तार किया था। पुलिस के पास कुंद्रा के खिलाफ पुख्ता सबूत मौजूद है! जिसके बाद इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया गया।   यह भी पढ़ें- कृषि कानूनों के खिलाफ अकाली दल ने संसद के बाहर किया प्रदर्शन यह भी पढ़ें- जल्द आएगा CBSE 10वीं कक्षा का परिणाम, बिना रोल नंबर के ऐसे चेक करें रिजल्ट फरवरी 2021 में कुंद्रा के खिलाफ पोर्नोग्राफिक कंटेंट बनाने और उसे ऐप के माध्यम से प्रसारित करने के मामले में केस दर्ज किया गया था। अब इस मामले में उनकी गिरफ्तारी की गई है। राज कुंद्रा से पहले 4 अन्य आरोपी भी इस मामले में पकड़े जा चुके हैं।

Related Post