रोहतक पीजीआई में भर्ती राम रहीम ने कोरोना सैंपल देने से किया इंकार

By  Arvind Kumar May 13th 2021 03:02 PM

रोहतक। (अंकुर सैनी) दुष्कर्म व हत्या के आरोप में सजायफ्ता कैदी गुरमीत राम रहीम पीजीआई में भर्ती है। सिरसा डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को कल शाम पीजीआई में भर्ती किया गया है। सुनारिया जेल में जब राम रहीम टहल रहा था तो उस दौरान उसका बीपी डाउन हो गया और बेचैनी होने लगी। जिसके बाद भारी सुरक्षा के बीच राम रहीम को पीजीआई लाया गया। फिलहाल, डॉक्टर की एक टीम स्वास्थ्य के जांच में जुटी है।

पीजीआई मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉक्टर पुष्पा दहिया ने बताया कि गुरमीत राम रहीम को वार्ड 7 के स्पेशल कमरे में भर्ती किया गया है। सात डॉक्टर्स की टीम का बोर्ड गठित किया गया है जिसमें अलग - अलग विभाग के सीनियर डॉक्टर शामिल हैं।

आज सुबह राम रहीम के स्वास्थ्य की जांच की गई थी जिसकी रिपोर्ट आना अभी बाकी है। वहीं, राम रहीम ने कोरोना टेस्ट कराने से साफ तौर से इंकार कर दिया है। डॉक्टर्स की टीम ने उनसे टेस्ट करवाने को कहा था लेकिन बाबा ने टेस्ट नहीं करवाया।

यह भी पढें: वैक्सीन की बर्बादी करने वाले राज्यों में हरियाणा टॉप पर

यह भी पढें: कोरोना संक्रमित महिला का बदली हो गया शव

फिलहाल, राम रहीम का उपचार जारी है। राम रहीम के इलाज को लेकर भी सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं। जहां एक तरफ आम आदमी को समय पर इलाज नहीं मिल रहा वहीं अपराधी राम रहीम को पीजीआई में वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। पीजीआई में फिलहाल भारी पुलिसबल को सुरक्षा के लिहाज से तैनात किया गया है।

Related Post