सुनारिया जेल से निकलकर गुरुग्राम पहुंचा दुष्कर्मी बाबा राम रहीम, बीजेपी की पंजाब-यूपी के वोटों पर नजर

By  Vinod Kumar February 7th 2022 04:58 PM -- Updated: February 7th 2022 05:34 PM

हरियाणा की रोहतक की सुनारियां जेल में बंद सिरसा डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को हरियाणा सरकार ने 21 दिन की फरलो दे दी है। आज  राम रहीम को कड़ी सुरक्षा के बीच 3 बजकर 22 मिनट पर गुरुग्राम ले जाया गया। वहीं, राम रहीम के परिवार से बेटा जसमीत, बेटियां व दामाद भी सुनारियां जेल पहुंची थी। माना जा रहा है कि सरकार गुरमीत को जेल से बाहर निकाल कर पंजाब और यूपी चुनाव में डेरा के असर वाली सीटों पर फायदा लेना चाहती है। पंजाब में करीब 63 विधानसभा सीट पर उनका दबदबा है। वहीं डेरे की एक चुनावी विंग भी है जो तय करती है किस पार्टी को उनके अनुयायी वोट करेंगे। वहीं पंजाब के बहुत से उम्मीदवार डेरे सिरसा में हाजरी लगा चुके है। सवाल उठता है सरकार ने चुनाव के समय ही क्यों राम रहीम को छुट्टी दी इससे पहले राम रहीम 5 साल में  कई बार छुट्टी की अर्जी लगा चुके था, लेकिन सुरक्षा का हवाला देकर इसे नामंजूर कर दिया गया। यहां तक बेअदबी मामले में पंजाब एसआईटी उसे फिरोजपुर कोर्ट में पेश करना चाहती थी, लेकिन सरकार ने इसकी मंजूरी नहीं दी थी। खट्टर सरकार राम रहीम को फरलो देने पर कानून का हवाला दे रही है, लेकिन फरलो चुनावी के चलते ही उन्हें मिनली है। फरलो की कड़ी शर्त यह रखी गई कि वह  21 दिन पुलिस की निगरानी में रहेगा। उसका अधिकांश समय डेरे में ही व्यतीत होगा। सत्संग या किसी भी प्रकार की बैठक की अनुमति नहीं होगी।

Related Post