राम रहीम ने वापस ली पैरोल की अर्जी, जेल के बाहर अभी भी मंडरा रहे भक्त

By  Arvind Kumar July 2nd 2019 04:29 PM -- Updated: July 2nd 2019 04:31 PM

चंडीगढ़। साध्वी यौन शोषण और छत्रपति हत्याकांड में सजा काट रहे डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। राम रहीम ने जेल से बाहर आने के लिए पैरोल की अर्जी लगाई थी लेकिन अब यह अर्जी राम रहीम ने वापस ले ली है। इसके बावजूद राम रहीम के भक्त सुनारिया जेल के बाहर पहुंच रहे हैं।

Ram-Rahim-1-2 राम रहीम ने वापस ली पैरोल की अर्जी, जेल के बाहर अभी भी मंडरा रहे भक्त

राम रहीम के भक्त यहां पर फोटोग्राफी करते हैं और झाड़ियों में बैठे दिखाई देते हैं। ये भक्त राम रहीम की एक झलक पाने के लिए यहां पहुंचते हैं और दिन भर यहीं घूमते रहते हैं। अब प्रशासन ने इस बाबत एक बोर्ड लगाया है जिसमें लिखा गया है कि जेल परिसर के आसपास फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी प्रतिबंधित है। फिलहाल इन पर प्रशासन नजर रखे हुए है।

यह भी पढ़ेंराम रहीम को पैरोल मिलना मुश्किल, पढ़िए क्या लिखा है कोर्ट के इस ऑर्डर में

—PTC NEWS—

पंजाब-हरियाणा व देश दुनिया की खबरें देखने के लिए सब्सक्राइब करें हमारा यू ट्यूब चैनल

Related Post