9 साल की बच्ची से पिता ने किया दुष्कर्म, 2 दिन के पुलिस रिमांड पर आरोपी बाप

By  Arvind Kumar December 7th 2019 05:40 PM

चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस रोहतक ने 9 साल की बच्ची के साथ पिता द्वारा दुष्कर्म करने तथा जहरीला पदार्थ खिलाने के मामलें में आरोपी पिता को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी पिता को आज अदालत पेश किया गया है। अदालत से आरोपी को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। मामलें की गहनता से जांच जारी है। यह जानकारी पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता ने दी।

Haryana police 1

प्रवक्ता के अनुसार दिनांक 03.12.19 को रोहतक शहर निवासी महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर धारा 376ए.बी., 328 भा.द.स. व पोस्को एक्ट के तहत थाना शहर रोहतक में अभियोग संख्या 817/19 अंकित किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि महिला के पास 3 लड़की व एक लड़का है। महिला अपने पति से अलग रहती है। रात को उसके बच्चे अपने पिता के पास सोने गए थे जहां पिता ने अपनी बड़ी लड़की के साथ गलत कार्य किया। पिता ने लड़की को चूर्ण खिलाया जिससे लड़की की तबीयत खराब हो गई। घटना बारे पता चलने पर महिला ने पुलिस को सूचित किया। लड़की को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान लड़की ने दम तोड़ दिया। मामलें में हत्या की धारा जोड़ी गई।

यह भी पढ़ें: उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मौत, मरने से पहले कही थे ये बात

पुलिस अधीक्षक रोहतक राहुल शर्मा के आदेशानुसार मामलें की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई। विशेष टीम द्वारा प्रत्येक पहलू की गहनता से जांच की है। आरोपी पिता को गिरफ्तार करने के लिए अलग-2 टीमों का गठन किया गया जिसने आरोपी के संभावित ठिकाने पर निरंतर छापेमारी की है। विशेष टीम ने छापेमारी करते हुए दिनांक 06.12.19 को आरोपी पिता को इंदौर (मध्यप्रदेश) से काबू करने में सफलता प्राप्त की है।

---PTC News---

Related Post