हरियाणा का एक और बाबा बेनकाब, दो बच्चियों से दुष्कर्म का आरोप
Arvind Kumar
January 29th 2020 02:06 PM --
Updated:
January 29th 2020 02:50 PM
पंचकूला। (उमंग श्योराण) कालका के रायपुररानी में दो बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। दुष्कर्म का आरोप रायपुररानी के छोटा त्रिलोकपुर आश्रम के बाबा पर लगा है। जानकारी के मुताबिक दोनों बच्चियां हिमाचल के बद्दी से आश्रम में सेवा करने पहुंची थी लेकिन आरोप है कि बाबा ने 3 दिन तक बच्चियों के साथ दुष्कर्म किया।