छात्रा का चाकू की नोक पर अपहरण कर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

By  Arvind Kumar February 28th 2019 11:31 AM -- Updated: February 28th 2019 11:32 AM

पलवल। (गुरदत्त गर्ग) हरियाणा प्रदेश में नाबालिग लडकियों के साथ दुष्कर्म जैसे घिनौने अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला पलवल के एक गांव का है जहां आठवीं कक्षा की छात्रा का चाकू की नोक पर अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

Palwal Police घटना को लेकर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है

महिला थाना इंचार्ज एएसआई मंजू देवी ने बताया कि एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह कक्षा आठवीं की छात्रा है। 25 फरवरी की रात को छात्रा किसी काम से अपने घर की छत पर गई थी। उसी दौरान गांव खजुरका निवासी शकील छत पर आ गया और चाकू की नोंक पर छात्रा का अपहरण कर अपने घर ले गया। जहां पर शकील ने छात्रा को कमरे में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया।

Palwal Police महिला थाना इंचार्ज एएसआई मंजू देवी ने मामला दर्ज कर शुरू की छानबीन

यह भी पढ़ें : बाइक पर लिफ्ट देने के बहाने महिला से गैंगरेप, MMS बना किया ब्लैकमेल

पीड़ित छात्रा के परिजन उसकी तलाश करते हुए शकील के घर पहुंचे तो शकील के पिता समील, मां बसीरो व भाई ने मिलकर पीड़िता के मुंह में कपड़ा ठुंस दिया और उसके परिजनों से मना कर दिया कि वह यहां पर नहीं है। आरोप है कि इसके बाद शकील के पिता ने पीड़िता के साथ छेड़छाड़ की। बताया जा रहा है कि उसके थोड़ी देर बाद पीड़िता के परिजन दोबारा शकील के घर पहुंचे तो शकील ने उसे परिजनों के हवाले कर दिया और दुष्कर्म की बात किसो को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

Palwal Police पुलिस ने शिकायत के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी शकील को गिरफ्तार कर लिया है

पीड़िता ने आपबीती अपने परिजनों को बताई। परिजनों की मदद से पीड़िता ने मामले की शिकायत महिला थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जिसमें उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी शकील को गिरफ्तार कर लिया है जबकि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

यह भी पढ़ेंरात को घर में घुसकर नाबालिगा से दुष्कर्म, विरोध करने पर धमकाया

Related Post