Ukraine Russia war: रूस ने यूक्रेन में सीजफायर का ऐलान किया, जब तक लोगों को नहीं निकाला जाता गोली नहीं चलाएगी पुतिन की सेना

By  Vinod Kumar March 5th 2022 01:28 PM -- Updated: March 5th 2022 02:04 PM

Ukraine Russia war: रूस-यूक्रेन जंग के बीच एक बड़ी खबर आ रही है। रूस की ओर से यूक्रेन में सीजफायर का ऐलान किया गया है। इसमें कहा गया है कि जब तक यहां फंसे हुए लोगों को निकाल नहीं लिया जाता, तब तक हमले नहीं किए जाएंगे। हालांकि ये केवल यूक्रेन के दो शहरों में लागू होगा। ये दो शहर मारियुपोल और वोल्नोवाखा हैं जहां सीजफायर को लागू किया जाएगा। बता दें, जंग के बीच ये बड़ी पॉजिटिव खबर मानी जा सकती है क्योंकि इससे भारतीयों को निकलने में खास मदद मिलेगी। सरकार का मानना है कि यूक्रेन में 2500 छात्र अब भी फंसे हुए हैं। वहीं, अगर ये ग्रीन कॉरिडोर बन जाता है तो ये उन फंसे छात्रों को सुरक्षित निकालने में काफी मदद करेगा। बता दें, इससे केवल भारतीय छात्रों को नहीं बल्कि हर उस शख्स को मदद मिलेगी जो इस युद्ध के चलते यूक्रेन में फंसा हुआ है। Spotify-closes-its-offices-in-Russia-3 बता दें कि बीते 10 दिन से यूक्रेन में जंग जारी है। रूस लगातार यूक्रेन पर हमले कर रहा है। इसी बीच ये जानकारी आई है कि रूस ने अब सीजफायर की बात कही है। बता दें कि दोनों देशों के बीच 2 दौर की वार्ता हो चुकी है। जबकि तीसरे दौर की बात संभवतः आज या कल में हो सकती है। गौरतलब है कि यूक्रेन में अभी भी कई लोग फंसे हुए हैं। इसमें भारतीय छात्र भी शामिल हैं। ऐसे में उन सभी लोगों के लिए ये राहत की खबर है। यूक्रेन की मीडिया ने दावा किया है कि शनिवार को सीजफायर के ऐलान से पहले कीव के पास बुका में रूसी सेना ने आम जनता पर गोलियां बरसाईं गई हैं। यूक्रेन की मीडिया ने दावा किया है कि रूसी सैनिकों ने बुका में एक कार पर भी जमकर फायरिंग की है। हादसे में 17 साल की एक लड़की समेत 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि 4 लोग घायल हो गए।

Related Post