रूस ने यूक्रेन पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला, शहरों में दिखे धुएं के गुबार, पुतिन ने अमेरिका समेत यूरोप को दी धमकी

By  Vinod Kumar February 24th 2022 10:30 AM

Russia-Ukraine War: रूस ने यूक्रेन के साथ जंग की शुरुआत कर दी है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सैन्य कार्रवाई के ऐलान के बाद यूक्रेन में कई जगह धमाकों की आवाजें सुनाई दी हैं। यूक्रेन की राजधानी कीव पर तो क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला होने की जानकारी मिली है।

पुतिन ने सैन्य कार्रवाई का ऐलान करते हुए धमकी भी दी कि कोई इस मामले में दखल ना दे, वरना अंजाम बुरा होगा। उसे पता होना चाहिए कि रूस की प्रतिक्रिया तत्काल होगी और आपको ऐसे परिणामों की ओर ले जाएगी जैसा आपने अपने इतिहास में पहले कभी अनुभव नहीं किया है।

टीवी पर प्रसारित अपने संबोधन में पुतिन ने कहा कि ये कार्रवाई यूक्रेन से आने वाली धमकियों के जवाब में की गई है। उन्होंने कहा कि रूस का यूक्रेन (Russia-Ukraine Crisis) पर कब्जा करने का कोई इरादा नहीं है। रक्तपात की जिम्मेदारी यूक्रेन (Russia-Ukraine War) की सरकार की है।

Russia-Ukraine War: Any attempt to interfere would lead to 'consequences', warns Vladimir Putin

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि यूक्रेन-रूस के युद्ध को टाला नहीं जा सकता। इसलिए रूस स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन लॉन्च कर रहा है। पुतिन ने यूक्रेन की सेना को कहा है कि वह हथियार डालें और अपने घर जाएं।Russia-Ukraine situation in danger of spiralling into a major crisis, says India at UNSC

वहीं, यूक्रेन के बंदरगाह शहर मारियुपोल के पास विस्फोटों की आवाज सुनी गई है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि वहां पर गोलीबारी चल रही है। ये शहर रूसी सीमा से 30 मील की दूरी पर मौजूद हैं। घटना के वीडियो सामने आए हैं, जिसमें शहर के ऊपर से धुएं का गुबार उठते हुए देखा जा सकता है। इसके अलावा, राजधानी कीव में भी धमाकों को सुना गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि यूक्रेन के कीव और खार्किव समेत कई शहरों में धमाकों की आवाजें सुनी जा रही हैं।

 

नोट: सभी तस्वीरें सांकेतकि हैं।

Related Post