रूस यूक्रेन विवाद: बूचा में सड़कों पर पड़े सड़ रहे शव, बंधे हुए हाथ...माथे पर गोली के जख्म

By  Vinod Kumar April 4th 2022 01:45 PM -- Updated: April 4th 2022 06:02 PM

रूस और यूक्रेन के बीच 40वें दिन भी जंग जारी है। इस बीच रूसी सैनिकों के नरसंहार के संकेत मिले हैं। बूचा शहर में सड़कों पर कई शव देखे गए हैं। बूचा इलाके में इतनी भारी संख्या में शवों के मिलने के बाद यूक्रेन की ओर से रूस पर बूचा में नरसंहार का आरोप लगाया गया है।

वहीं चर्च के पास करीब 45 फुट लंबा कब्रगाह नजर आया है। इस बीच बूचा की एक तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें सड़क पर जगह जगह आम लोगों की लाश पड़ी नजर आ रही है। रविवार को मिली एक तस्वीर में एक आदमी सड़क के किनारे लेटा हुआ था, उसके हाथ उसकी पीठ के पीछे बंधे हुए थे और उसके सिर पर एक गोली लगी थी। अधिकारियों का कहना है कि यह व्यक्ति पांच सप्ताह से मृत था। तस्वीर में जगह जगह क्षत-विक्षत शवों को देखा जा सकता है।

रूसी सैनिकों ने कैसे लोगों को अपनी गोलीबारी का निशाना बनाया उसका अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि कीव के बाह बूचा (Kyiv news bucha City) शहर में 300 लोगों को एक सामूहिक कब्र (Mass Grave) में दफनाया गया। रविवार को शहर के मेयर ने इसकी जानकारी दी।

Ukraine russia war, Russian soldiers, massacred, Bucha, Kyiv, Ukraine,

मेयर अनातोला फेजोरुक ने समाचार एजेंसी एएफपी को जानकारी देते हुए कहा कि रूस सेना ने बूचा (Bucha Massacre) शहर में कब्जा कर लिया था। हम पहले ही 280 लोगों को एक सामूहिक कब्र में दफन कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि रूसी आक्रमण में बुचा शहर बुरी तरह से तबाह हो गया है। सड़कों पर हर तरफ लाशें बिखरी हुई हैं।

Ukraine russia war, Russian soldiers, massacred, Bucha, Kyiv, Ukraine,

मेयर ने कहा कि जिन लोगों को दफनाया गया है उन सभी लोगों को सिर के पीछे गोली मारकर मौत के घाट उतारा गया है। इसमें पुरुष और महिलाएं शामिल है। मेयर ने बताया कि इसमें एक 14 वर्षीय लड़का भी शामिल है। वहीं एक न्यूज एजेंसी ने बताया कि शहर की सिर्फ एक गली में 20 लोगों की डेड बॉडी मिली है।

Related Post