किसानों के आंदोलन की सफलता के लिए कुरुक्षेत्र में सुखमणि साहिब का पाठ

By  Arvind Kumar December 7th 2020 11:46 AM

कुरुक्षेत्र। (अशोक यादव) कुरुक्षेत्र के ऐतिहासिक गुरुद्वारा छठी पातशाही में सुखमणि साहिब का पाठ व कीर्तन करके अरदास की जा रही है ताकि दिल्ली में जो किसान जत्थे बंदियों ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन किया हुआ है वह आंदोलन सफल हो।

Sukhmani Sahib recited in Kurukshetra किसानों के आंदोलन की सफलता के लिए कुरुक्षेत्र में सुखमणि साहिब का पाठ

गुरुद्वारा छठी पातशाही में सुखमणि साहिब पाठ में SGPC के हरियाणा प्रदेश के कार्यकारी मेंबर हरभजन सिंह मसाना, शिरोमणि अकाली दल हरियाणा प्रदेश प्रवक्ता कवलजीत अजराना भी माथा टेकने पहुंचे। गौर हो कि पिछले कई दिनों से सिंघु बॉर्डर पर हरियाणा और पंजाब के साथ-साथ देश भर की कई किसान जत्थे बंदियां आंदोलन को लेकर डटे हुए हैं।

यह भी पढ़ें- अनिल विज को अब नहीं लगेगी कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज

यह भी पढ़ें- दुष्यंत चौटाला और बृजेंद्र सिंह का हुक्का पानी बंद, महापंचायत का फैसला

Sukhmani Sahib recited in Kurukshetra किसानों के आंदोलन की सफलता के लिए कुरुक्षेत्र में सुखमणि साहिब का पाठ

शिरोमणि अकाली दल हरियाणा के प्रदेश प्रवक्ता कमलजीत सिंह अजराना ने कहा कि 8 दिसंबर को भारत बंद के आह्वान में वह भी शामिल रहेंगे और उन्होंने लोगों से आह्वान भी किया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग भारत बंद का समर्थन करें

Sukhmani Sahib recited in Kurukshetra किसानों के आंदोलन की सफलता के लिए कुरुक्षेत्र में सुखमणि साहिब का पाठ

एसजीपीसी द्वारा सिंधु बॉर्डर पर किसान जत्थे बंदियों के लिए निरंतर लंगर सेवा भी जारी है और इसी के साथ-साथ फ्री मेडिकल वैन भी वहां पर मुहैया कराई गई है।

Related Post