नीरव मोदी पर शिंकजा, स्विट्ज़रलैंड में चार बैंक खाते सीज

By  Arvind Kumar June 27th 2019 12:54 PM

नई दिल्ली। पीएनबी घोटाले के आरोपियों की गिरफ्तारी और उनसे पैसे की रिकवरी को लेकर भारत को दूसरी बड़ी कामयाबी मिली है। पहले मेहुल चोकसी की नागरिकता रद्द करने का एंटिगुआ का फैसला और अब स्विट्ज़रलैंड का नीरव मोदी के बैंक खाते सीज करना भारत की बड़ी कामयाबी है।

Neerav Modi 1 नीरव मोदी पर शिंकजा, स्विट्ज़रलैंड में चार बैंक खाते सीज

स्विट्जरलैंड में मौजूद नीरव मोदी के बैंक खातों को सीज कर दिया गया है। ये खाते नीरव मोदी और उनकी बहन पूर्वी मोदी से जुड़े हैं। इन खातों में करीब 283.16 करोड़ रुपये जमा थे।

यह भी पढ़ेंमेहुल चोकसी जल्द लाया जाएगा भारत, एंटिगुआ की नागरिकता होगी रद्द

बता दें कि नीरव मोदी पर पंजाब नेशनल बैंक को करीब 13 हजार करोड़ रुपये का चूना लगाने का आरोप है। पीएनबी घोटाले के बाद से नीरव मोदी फरार है और लंदन में न्यायिक हिरासत में है। जांच एजेंसियां लगातार उसे भारत लाने का प्रयास कर रही हैं।

—PTC NEWS—

पंजाब-हरियाणा व देश दुनिया की खबरें देखने के लिए सब्सक्राइब करें हमारा यू ट्यूब चैनल

Related Post