Fact Check: अक्षय कुमार के साथ तस्वीर में दिख रही यह महिला उनकी मां नहीं, जाने सच्चाई

By  Arvind Kumar September 8th 2021 10:58 AM

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया (Akshay Kumar Mother) का बुधवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन से बॉलीवुड जगत के साथ-साथ अक्षय कुमार के फैंस काफी दुखी है। अक्षय कुमार के चाहने वाले उनकी माता के निधन पर दुख प्रकट करते हुए उनकी मां तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। लेकिन कई लोग किसी और की तस्वीर अक्षय कुमार की मां के रूप में शेयर कर रहे हैं।

आपको बता दें कि अक्षय कुमार के साथ इस तस्वीर में दिख रही यह महिला उनकी मां नहीं है। यह टेलीविजन एक्ट्रेस प्रगति मेहरा की मां कृष्णा मेहरा हैं।

टीवी अभिनेत्री प्रगति मेहरा ने हाल ही में इस तस्वीर पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वह उनकी मां है। उन्होंने कहा कि फोटोग्राफर ने उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से 2 साल पुरानी तस्वीर को कॉपी कर शेयर किया है।

ऐसे में अगर आपने भी यह फोटो शेयर की है तो कृप्या उसे हटा लें। यह अक्षय कुमार की प्यारी माँ नहीं है और यह एक महिला के साथ उनकी सेल्फी थी जिसे उन्होंने टीवी अभिनेत्री की माँ के साथ क्लिक किया था।

Related Post