बारिश में भीग गया हजारों क्विंटल गेंहू, खुले आसमान के नीचे रखा था
Arvind Kumar
May 31st 2020 02:33 PM
नारनौंद। अनाज मंडी में बारिश से हजारों क्विंटल गेहूं भीग गया। गेहूं की फसल की खरीद के बाद गेहूं मंडियों से नहीं उठाई गई। जिसके चलते हजारों क्विंटल गेहूं खराब हो गया। मंडी के आढ़ती उठान को लेकर कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं। मगर अभी तक सरकारी एजेंसियों ने उठान नहीं करवाया।