हिमाचल की इन तीन शख्सियतों को मिला पद्मश्री

By  Arvind Kumar January 26th 2019 12:03 PM -- Updated: January 28th 2019 09:01 PM

शिमला। गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को पद्म पुरस्कार की घोषणा कर दी है। इस बार 4 लोगों पद्म विभूषण, 14 लोगों को पद्म भूषण और 94 लोगों को पद्मश्री देने की घोषणा की गई है। इस सूची में हिमाचल की तीन शख्सियतों ने जगह पाई है। हिमाचल के डॉक्टर ओमेश भारती, डॉक्टर जगत राम और कब्बडी खिलाड़ी अजय ठाकुर को पद्मश्री अवार्ड देने की घोषणा की गई है।

Awards हिमाचल की इन तीन शख्सियतों को मिलेगा पद्मश्री

डॉक्टर ओमेश भारती कांगड़ा जिले के रहने वाले हैं। भारती को रेबीज का इलाज करने के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए पद्मश्री के लिए मनोनीत किया गया है। डॉ. भारती करीब 17 सालों से एंटी रेबीज वैक्सीन पर काम कर रहे थे। उन्होंने एक ऐसे सीरम को इजात किया है जो पागल कुत्ते के काटने से होने वाले घाव पर लगाने से जल्द असर करेगा।

Padam Awards डॉ. भारती करीब 17 सालों से एंटी रेबीज वैक्सीन पर काम कर रहे थे।

Awardsदिन में 35 से 40 ऑपरेशन करते हैं डॉ. जगत राम

डॉक्टर जगत राम सिरमौर जिले के रहने वाले हैं और वह चंडीगढ़ पीजीआई के डायरेक्टर के तौर पर तैनात हैं। वे साल 2017 में पीजीआई के डायरेक्टर नियुक्त हुए थे। प्रशासनिक कार्य संभालने साथ-साथ आज भी वे एक दिन में 35 से 40 ऑपरेशन करते हैं।

 

अजय ठाकुर नालागढ़ के रहने वाले हैं और कबड्डी के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। अजय ठाकुर ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी में कई खिताब अपने नाम किए हैं।

Kabaddi अजय ठाकुर ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी में कई खिताब अपने नाम किए हैं।

अजय ठाकुर को 25 जनवरी को पूर्ण राज्यत्व दिवस पर राज्य परशुराम अवार्ड देकर सम्मानित किया गया है।

Related Post