महाराष्ट्र: रत्नागिरी में डैम टूटा, घर बहने से कई लोगों की मौत, बाढ़ जैसे हालात

By  Arvind Kumar July 3rd 2019 12:15 PM -- Updated: July 3rd 2019 12:16 PM

मुंबई। महाराष्ट्र में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। बारिश के चलते रत्नागिरी का तवरे डैम टूट गया है, जिसके कारण कई घर बह गए हैं। डैम के नीचे बसे गांवों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। अभी तक 6 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं, 17 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। राहत व बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की टीम मौके पर जुटी हुई है।

Dam 2 महाराष्ट्र: रत्नागिरी में डैम टूटा, घर बहने से कई लोगों की मौत, बाढ़ जैसे हालात

आपको बता दें कि बारिश की वजह से मुंबई में जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जलभराव से सड़क और रेल यातायात काफी प्रभावित हुआ है। इसके अलावा हवाई सेवा पर भी भारी बारिश का असर पड़ा है। प्रदेश में कई जगह भूस्खलन की घटनाएं पेश आई हैं। मलाड इलाके में एक दीवार गिरने से 21 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई अन्य हादसों में लोगों ने अपनी जाने गंवाई है।

यह भी पढ़ेंबहादुरगढ़ में पीने के पानी को लेकर मचा हाहाकार

—PTC NEWS—

पंजाब-हरियाणा व देश दुनिया की खबरें देखने के लिए सब्सक्राइब करें हमारा यू ट्यूब चैनल

Related Post