इस झील में दफन है करोड़ों का खजाना, खुद 'नाग' भगवान करते हैं खजाने की रक्षा

By  Arvind Kumar June 15th 2019 05:11 PM -- Updated: June 15th 2019 05:13 PM

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में एक ऐसी झील है जिसमें करोड़ों का खजाना दफन है। कमरुनाग नाम की इस झील के खजाने की रक्षा खुद 'नाग' भगवान करते हैं। यहां झील के किनारे देव कमरुनाग का मंदिर है जहां प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और अराध्य देव कमरुनाग के दर्शन करने के साथ ही झील में सोने चांदी के आभूषण सहित नकदी विसर्जित करते हैं।

Kamrunag-Temple 3 इस झील में दफन है करोड़ों का खजाना, खुद 'नाग' भगवान करते हैं खजाने की रक्षा

जानकारी के मुताबिक इस झील में करोड़ों का खजाना दफन है। कई बार तो झील का यह खजाना नंगी आखों से भी नजर आ जाता है। लेकिन झील के पानी का रंग काला होने के कारण ज्यादातर सोना-चांदी नहीं दिखता।

Kamrunag-Temple इस झील में दफन है करोड़ों का खजाना, खुद 'नाग' भगवान करते हैं खजाने की रक्षा

यह भी पढ़ें : ये है हिमाचल का पहला ट्यूलिप गार्डन, तस्वीरों में देखिए सुंदरता (PHOTOS)

मान्यता है कि इस झील में सोना-चांदी अर्पित करने से मनोकामना पूरी होती है। इसलिए जो कोई भी इस पवित्र स्थान पर जाता है कुछ ना कुछ झील में अर्पित करके आता है।

kamrunag-lake इस झील में दफन है करोड़ों का खजाना, खुद 'नाग' भगवान करते हैं खजाने की रक्षा

इस खजाने की सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। खजाने और देव कमरुनाग के स्थान की सुरक्षा में पुलिस को तैनात किया गया है।

kamrunag-lake-trek-mandi-2 इस झील में दफन है करोड़ों का खजाना, खुद 'नाग' भगवान करते हैं खजाने की रक्षा

यहां पहुंचने के लिए ज्यादातर पैदल रास्ते का सहारा लेना पड़ता है। मंदिर तक पहुंचने के लिए सरोआ, रोहांडा तथा देवीदढ़ से होकर पैदल सफर करना पड़ता है। हालांकि अब मंदिर के नजदीक तक सड़क भी पहुंच गई है।

—-PTC NEWS—

पंजाब-हरियाणा व देश दुनिया की खबरें देखने के लिए सब्सक्राइब करें हमारा यू ट्यूब चैनल

Related Post