ब्रिटेन इस समय पिछले तीस सालों के सबसे ताकतवर तूफान का सामना कर रहा है। जब से Eunice तूफान ने ब्रिटेन में दस्तक दी है, हर तरफ हालात बेकाबू हो गए हैं। इन खराब हालातों के बीच लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर विमानों की लैंडिंग भी काफी मुश्किल हो गई है। तेज हवाओं की वजह से भारी-भरकम विमान पतंग की तरह लहरा रहे हैं।
कई देशों की एयरलाइन ने या तो अपनी फ्लाइट कैंसल कर दी हैं या फ्लाइट्स को डिले कर दिया है। इस चुनौती के बीच सोशल मीडिया पर एयर इंडिया के पायलट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
दराअसल तूफान के बीच लंदन के हीथ्रों एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के दो विमानों ने एक साथ सफल लैंडिग की है। एक हैदराबाद से आने वाली AI147 रही, वहीं दूसरी गोवा से आई AI145। दोनों ही विमानों ने अपने पहले प्रयास में ही सफल लैंडिंग कर ली। AI147 विमान के कमांडर Captain Anchit Bhardwaj थे, वहीं AI145 विमान के कमांडर Captain Aditya Rao थे।
एक विमान की लैंडिग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एअर इंडिया के एक विमान ने इस खतरनाक Eunice तूफान के बीच ऐसी शानदार लैंडिंग की है कि हर कोई उस विमान के पायलट की तारीफ करता नहीं थक रहा। लैंडिग के समय विमान हिचकोले खा रहा था। विमान में सवार यात्रियों और एयरपोर्ट पर मौजूद लोगों की जान हल्ख में थी। सवाल ये ही था की ये विमान लैंड कर पाएगा।
वायरल वीडियो में भी Big Jet TV के फाउंडर Jerry Dyers कहते सुनाई दे रहे हैं कि मैं बस देखना चाहता हूं कि क्या ये विमान ठीक से लैंड हो पाएगा। लग तो रहा है कि सफल हो गए हैं। ये तो काफी कुशल भारतीय पायलट हैं। अब जब से एअर इंडिया के इस विमान ने तेज हवाओं को चीरते एक सफल लैंडिंग कर ली है, हर भारतीय गर्व महसूस कर रहा है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लगातार शेयर किया जा रहा है, उस पायलट की दिल खोलकर तारीफ की जा रही है।
एक यूजर ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि ये तो काफी कुशल पायलट हैं। एअर इंडिया के पायलट ने सफलतापूर्वक B787 Dreamliner विमान को हीथ्रो एयरपोर्ट पर लैंड करवा दिया है। ये सफलता भी तब हासिल की गई जब कई दूसरे विमान लैंडिंग नहीं करवा पाए, जब कई फ्लाइटों को रद्द करना पड़ गया। जय हिंद