यूक्रेनी सेना ने अब तक रूस के साढ़े 13 हजार सैनिकों को मार गिराने का किया दावा, इतने एयरक्राफ्ट किए नष्ट

By  Vinod Kumar March 15th 2022 04:45 PM

Russia Ukraine War: रूस से जारी भीषण युद्ध के बीच पिछले कई हफ्तों से युद्ध जारी है। रूस के हमले से यूक्रेन में तबाही का मंजर खौफनाक है। हालांकि यूक्रेन भी रूस के सामने इतने दिनों से टिका हुआ है। इसके साथ ही यूक्रेन के सशस्त्र बलों ने दावा किया है कि अब तक रूस के 13,500 सैनिक मारे जा चुके हैं। यूक्रेन के मुताबिक उसने पिछले 24 घंटों में रूस के 4 हेलीकॉप्टर, एक विमान और एक लड़ाकू विमान को गिराकर नष्ट कर दिया है। यूक्रेन के मुताबिक अब तक उसने रूस के कुल 81 एयरक्राफ्ट और 95 हेलीकॉप्टरों को गिरा दिया है। इसके अलावा रूस के तमाम हथियारों को भी हमले कर तबाह कर दिया है। दूसरी तरफ रूसी सेना भी लगातार यूक्रेन के तमाम शहरों पर बमबारी और मिसाइल हमले कर रही है। Over 13,500 Russian troops killed amid war ज़ेलेंस्की ने कहा कि 19 दिनों की लड़ाई में रूस ने चेचन्या में पिछले दो युद्धों की तुलना में अधिक सैनिकों को खो दिया है। जेलेंस्की ने कहा कि यु्द्ध में रूस ने कई हेलीकॉप्टर और 80 युद्धक विमान गंवाए हैं।यूक्रेन के राष्ट्रपति के सलाहकार ओलेक्सी एरेस्टोविच ने कहा कि यूक्रेन में रूस अपने सैन्य आक्रमण मई की शुरुआत में समाप्त कर सकता है। क्योंकि तब तक रूस के पास सभी संसाधन खत्म हो जाएंगे। Russia-Ukraine war: Ukraine shares information on losses of Russian forces पिछले 20 दिनों से जारी युद्ध में यूक्रेन के अधिकतर शहर तबाह हो चुके हैं और हजारों नागरिकों की मौत हो चुकी है। यूक्रेन ने भी बड़ी संख्या में अपने सैनिकों को खोया है। दोनों देशों के बीच चल रही भीषण जंग का फिलहाल अंत होता हुआ नजर नहीं आ रहा। यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि है कि पुतिन झूठे और देशद्रोही हैं। रूस एक हमलावर देश है, यह एक आपराधिक देश है। लेकिन ये जंग हम ही जीतेंगे। Over 13,500 Russian troops killed amid war रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। लेकिन इस पर विराम लगाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि आज भी रूस के साथ बातचीत होगी। उन्होंने कहा कि युद्ध समाप्त करने के लिए बातचीत के प्रयास जारी है। इसके लिए इजरायल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट के साथ बात हुई है।

Related Post