प्रदेशभर में छाया कोहरा, दिन में भी हेडलैंप जलाकर सफर कर रहे वाहन चालक

By  Arvind Kumar February 4th 2019 04:27 PM -- Updated: February 4th 2019 07:37 PM

चंडीगढ़। प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। चारोॆ तरफ घना कोहरा ही कोहरा छा गया है। कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम हो गई है। जिससे वाहन चालकों के साथ-साथ आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Visibility Low प्रदेशभर में छाया कोहरा, दिन में भी हेडलैंप जलाकर सफर करते नजर आए वाहन चालक

करनाल नेशनल हाइवे पर तो वाहनों की रफ्तार बहुत धीमी हो गई है। वाहन चालकों का कहना है कि उन्हें करीब 10 से 15 मीटर की दूरी तक ही रास्ता दिखाई दे रहा है जिससे वाहन चलाने में उन्हें बहुत सावधानी बरतनी पड़ रही है। उधर फरीदाबाद और अम्बाला में भी लोग हाइवे पर गाड़ियों की लाइट जलाकर चलते हुए नजर आए।

Cold Wave ठंड से बचने के लिए आग सेंकते लोग

वहीं इस कोहरे के चारों तरफ छा जाने से ठंड में भी इजाफा हुआ है। जिससे बचने के लिए लोग आग का सहारा ले रहे हैं। इतना ही नहीं बच्चों को स्कूल जाने में भी परेशानी हो रही है।

Related Post