ठंड से ठिठुरा चंडीगढ़, सुबह से छाया कोहरा

By  Arvind Kumar December 16th 2020 10:49 AM

चंडीगढ़। उत्तर भारत में ठंड ने कहर बरपा दिया है। राजधानी दिल्ली सहित पंजाब और हरियाणा में सुबह से कोहरा छाया है। चंडीगढ़ का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है। तापमान में कमी से ठंड बढ़ गई है।

Weather Update Chandigarh ठंड से ठिठुरा चंडीगढ़, सुबह से छाया कोहरा

सुबह-सुबह काम पर जाने वाले लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कोहरा होने के चलते गाड़ियों की रफ्तार भी धीमी हो गई है। वाहन चालक दिन में हेडलाइट जलाकर गाड़ियां चलाने पर मजबूर हैं।

Weather Update Chandigarh ठंड से ठिठुरा चंडीगढ़, सुबह से छाया कोहरा

सर्दी की मुख्य वजह पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मैदानों में तापमान लगातार गिरता जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ों में जितनी बर्फबारी होगी, मैदानी इलाकों में उतनी ही ठंड बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें- हरियाणा सरकार के दो बड़े फैसले, दुकानदारों और पेंशनरों को दी बड़ी राहत

Weather Update Chandigarh ठंड से ठिठुरा चंडीगढ़, सुबह से छाया कोहरा

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले समय में ठंड और बढ़ सकती है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर पश्चिम राजस्थान में ठंड रिकॉर्ड तोड़ सकती है। ऐसे में लोगों को ठंड से बचने के तमाम उपाय वक्त रहते कर लेने चाहिए।

यह भी पढ़ें- 60 लाख रुपए में बिका किसान का हीरा, इन पैसों से करेगा ये काम?

Related Post