VIDEO: कुरुक्षेत्र के एसपी निवास के पास युवक पर चलाई गोली, मचा हड़कंप

By  Arvind Kumar February 22nd 2020 09:25 AM -- Updated: February 22nd 2020 09:52 AM

कुरुक्षेत्र। (अशोक यादव) कुरुक्षेत्र के डीसी/एसपी आवास के निकट शुक्रवार देर शाम उस समय सनसनी फैल गई जब युवक राकेश कुमार पर दबंगों ने गोलियां चला दीं। घटना में युवक घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Young man Shot near SP Residence in Kurukshetra कुरुक्षेत्र के एसपी निवास के पास युवक पर चलाई गोली, मचा हड़कंप

युवक पर गोलियां किसने और क्यों चलाई? इस बात की पड़ताल पुलिस कर रही है। कुरुक्षेत्र के सरकारी लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिलवाने के बाद युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

Young man Shot near SP Residence in Kurukshetra कुरुक्षेत्र के एसपी निवास के पास युवक पर चलाई गोली, मचा हड़कंप

अस्पताल की डॉक्टर दीपाली ने बताया कि युवक को यहां उपचार के लिए लाया गया था लेकिन युवक के तीमारदारों ने उसे यहां इलाज नहीं दिलवाया और वह उसे कहीं और ले गए हैं। उधर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। जल्द ही गोली चलाने वाले सलाखों के पीछे होंगे।

यह भी पढ़ें: पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

---PTC NEWS---

Related Post